logo

घर में अकेली थी महिला, अपराधियों ने खुलवाया दरवाजा, फिर दिया इस खतरनाक घटना को अंजाम

ो्कग.jpg

 खूंटी: 
अड़की थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के कदमडीह टोला में अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सुकरा देवी (61 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि महिला घर मे अकेली थी। इसी क्रम में अज्ञात अपराधी उसके घर आये और दरवाजा खुलवाया। महिला जैसे ही बाहर निकली अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये। अंधेरा होने के कारण कोई अपराधियों को देख नहीं पाया। अड़की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आस-पास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। घटना के पीछे की वजह क्या थी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। अपराधी कितनी की संख्या में थे यह भी किसी को पता नहीं है। 

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT