logo

जमशेदपुर में बेलगाम अपराधियों ने चलाई गोली, जुआ खेलने का है विवाद; 2 घायल

firing_crime.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने पर पुलिस- प्रशासन अलर्ट मोड में है। वहीं, बुधवार देर शाम बेलगाम अपराधियों ने शहर के उलीडीह थाना अंतर्गत रामनगर केंदुकोचा स्वर्णरेखा नदी के किनारे जुआ खेलने के विवाद में गोली चलाने की घटना को अंजाम दिया। हालांकि,घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन 2 लोग घायल हो गए।

2 लोग हुए घायल
इस घटना में घायल होने वालों में एक बिरसा खलको नाम का युवक है, जिसके परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, बिरसा के एक अन्य दोस्त करण आचार्य को भी घटना के दौरान चोट लगी है। गोली करण के पैर को छूकर निकल गई है।पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
मामले की जानकारी मिलते ही उलीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। घटना की जानकारी देते हुए बिरसा ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ घटनास्थल पर गया था। तभी सोनू ने उस पर गोली चला दी। इसमें एक गोली करण आचार्य के पैर को छूकर पार हो गई। वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उक्त घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
 

Tags - firing in Jamshedpur dispute over gambling 2 injured Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News