द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के मानगो थानांतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर-9 में बीते मंगलवार की देर रात अपराधियों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। अचानक हुई फायरिंग से स्थानीय लोग सहम गये। हवाई फायरिंग की इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
इधर, सूचना मिलने पर मानगो थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। शुरुआती जांच में एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मानगो थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
