logo

जामताड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन सख्त, छापेमारी में ट्रैक्टर जब्त

जामताड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन सख्त, छापेमारी में ट्रैक्टर जब्त

द फॉलोअप, जामताड़ा:

Jharkhand News: जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर स्थित अजय नदी घाट पर खनन विभाग (Mining Department) ने गुरुवार को छापेमारी की। उपायुक्त (DC) आलोक कुमार के सख्त निर्देशों के आलोक में माइनिंग इंस्पेक्टर अजीत चौधरी के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम अजय नदी घाट पहुँची। इस दौरान जब खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तो एक ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लोड किया जा रहा था। टीम को देखते ही ट्रैक्टर चालक बालू को गिराकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

बालू माफिया में हड़कंप

जब्त किए गए ट्रैक्टर में करीब 40 CFT अवैध बालू लोड था। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त वाहन को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए जामताड़ा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस अचानक की गई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध बालू कारोबारियों (Illegal sand traders) और माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों का अवैध दोहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इस तरह की सख्त छापेमारी जारी रहेगी।

Tags - Jamtara news Illegal Sand Mining Mining Department Jamtara Police Jharkhand news