logo

भाकपा ने मनाया बिरसा मुंडा का शहादत दिवस, कहा- नए उलगुलान की जरूरत 

CPI0000000000009.jpg

रांची
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय में  को धरती आबा शहीद बिरसा मुंडा की 126वीं शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाई गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि झारखंड को संवारने के लिए नए उलगुलान की जरूरत है। भाकपा धरती आबा के सपनों को साकार करने के लिए जनसंघर्ष तेज करेगी।  नेताओं ने कहा कि राज्य में जल, जंगल और जमीन की बड़े पैमाने पर लूट हो रही है। जिस उद्देश्य से झारखंड का निर्माण हुआ था और वीर बिरसा, चांद-भैरव, सिदो-कान्हू, जयपाल सिंह ने जो सपना देखा था, वह आज भी अधूरा है। 

मौके पर ये लोग थे मौजूद 

सभा में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पशुपति कॉल, दलित अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते जैनेंद्र तथागत, रांची जिला सचिव अजय कुमार सिंह, इसहाक अंसारी, छुमो उरांव, मनोज ठाकुर, श्यामल चक्रवर्ती, दीपंकर सेनगुप्ता, आदिल खान, मोहम्मद अली अंसारी, इम्तियाज खान समेत कई लोग मौजूद थे। सभा के अंत में संकल्प लिया गया कि आदिवासी-मूलवासी अधिकारों और सीएनटी-एसपीटी एक्ट की रक्षा के लिए गांव-गांव आंदोलन चलाया जाएगा।

Tags - Birsa Munda CPI Martyrdom Day Ulgulan Tribal Rights