logo

भाकपा माओवादियों ने पुराने साथी नेलशन भेंगरा की गोली मार की हत्या

naxali1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
भाकपा माओवादियों ने अपने पुराने साथी नेलशन भेंगरा की गोली मार हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी की रात करीब 10 बजे हथियारबंद नक्सली समठा गांव पहुंचे और नेलशन भेंगरा को उसके घर से उठा कर अपने साथ ले गये। माओवादी ने पहले नेलशन की जमकर पिटाई की। फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।


शव ढूंढ़ा जा रहा 
पुलिस व सीआरपीएफ के जवान सारंडा के जराईकेला, मनोहरपुर और छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में सर्च अभियान चला रहे हैं। कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा खुद तिरिलपोसी में ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। पुलिस नेलशन भेंगरा का शव बरामद करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि नेलशन भेंगरा सारंडा जंगल क्षेत्र के जराईकेला थाना अंतर्गत समठा गांव का निवासी था।


दो माह पहले ही जेल से छूटा था 
ओडिशा की बिसरा थाना पुलिस ने नेलशन भेंगरा को मई 2023 में जेल भेजा था। नेलशन को एक सड़क निर्माण कंपनी से नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में जेल भेजा गया था। दो महीने पहले ही वह जेल से छूटा था। जिसके बाद उसके ही दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी अनुसार, सारंडा के जराईकेला, मनोहरपुर, छोटानागरा क्षेत्र के जंगलों में कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के नेतृत्व में भारी तादाद में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च आपरेशन चला रहे हैं. डीआईजी अजय लिंडा स्वयं तिरिलपोसी में ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे हैं। शव बरामद करने का प्रयास भी जारी है।