logo

सीपीआई का 24वां जिला सम्मेलन संपन्न, अजय सिंह पुनः जिला सचिव निर्वाचित

cpi01230.jpg

रांची

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) का 24वां जिला सम्मेलन आज रांची स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में रमजान कुरैशी सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कॉमरेड लालदेव सिंह और कॉमरेड फरजाना फारूकी ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन की शुरुआत शहीद वेदी पर पुष्प अर्पण और शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इस दौरान वास्ता सोरेन, ओमीलाल आज़ाद, रमज़ान कुरैशी, जीतू महतो, केवला उरांव और उस्मान रवानी को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
जिला सचिव कॉमरेड अजय कुमार सिंह ने सम्मेलन में राजनीतिक और सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद प्रतिनिधियों ने रिपोर्ट पर विस्तार से बहस की और संगठन के विस्तार तथा जन आंदोलनों को तेज़ करने की जरूरत पर बल दिया। एटक के प्रतिनिधि सुनील शाह ने कहा कि पार्टी को सड़क से सदन तक संघर्ष के बल पर आगे ले जाने की आवश्यकता है और संगठन में अनुशासन कायम करना वक्त की मांग है।


बहस के समापन के बाद जिला सचिव अजय सिंह ने प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि पार्टी का विस्तार केवल संघर्ष के रास्ते ही संभव है। सम्मेलन में 25 सदस्यीय नई जिला परिषद का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से अजय सिंह को एक बार फिर जिला सचिव चुना गया। संतोष कुमार रजक और फरजाना फारूकी को सहायक सचिव तथा इशाक अंसारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।


साथ ही, आगामी 24, 25 और 26 अगस्त को रांची में आयोजित राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से इशाक अंसारी, सचिदानंद मिश्रा, मनोज ठाकुर, श्यामल चक्रवर्ती, नीरज सिंह, किरण कुमारी, अमीरउल्ला अंसारी, रामकिशोर उरांव, सुरेंद्र दीक्षित, कृष्ण वर्मा, विजय वर्मा, लालदेव सिंह, सुनील सह और संतोष रजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest