logo

बीजेपी विधायक CP सिंह ने साझा की गुरुजी संग ये ऐतिहासिक तस्वीर, कहा- विचारधारा अलग थी, लेकिन दिल एक थे

cp_सिंह1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
BJP के वरिष्ठ नेता सह विधायक सीपी सिंह ने झारखंड निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक बड़ा भावुक पोस्ट किया है। सीपी सिंह ने अपने फेसबुक पर एक तस्वीर साझा की है और लिखा है कि "25 वर्ष पुरानी यह ऐतिहासिक तस्वीर 25 अप्रैल 2000 की है, जब बिहार विधानसभा में "बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000" पारित हुआ और झारखंड के निर्माण का सपना साकार होने की दिशा में पहला निर्णायक कदम उठा। हम अलग-अलग दलों से थे, विचारधाराएं भी भिन्न थीं, लेकिन उस क्षण दिल एक था झारखंड की माटी, उसकी पहचान और उसके अधिकार के लिए"।
सीपी सिंह ने शिबू सोरेन को याद करते हुए लिखा "गुरुजी श्री शिबू सोरेन जी के साथ विजय का यह संकेत सिर्फ राजनीति का नहीं था, यह झारखंड की आकांक्षाओं, संघर्षों और आत्मसम्मान का प्रतीक था। आज जब वे हमारे बीच नहीं हैं, तब यह तस्वीर एक स्मृति बनकर दिल को छू जाती है।।।लोकतंत्र की गरिमा, राजनीति की मर्यादा और झारखंड की आत्मा की एक झलक"।
बता दें कि बीते दिन सोमवार की सुबह को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन का निधन हो गया था। जिसके बाद उन्हें झारखंड लाया गया और बीते कल मंगलवार को विधानसभा में राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिसके बाद सीपी सिंह ने दुःख जताते हुए यह भावुक पोस्ट किया है। 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand trending news Jharkhandlive shibu soren dishom guru dishom guru shibu soren CP singh CP singh post