logo

सीएम आवास में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान, गिरिडीह मेयर और बुंडू अध्यक्ष ने की हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात

cmkal111.jpg

रांची 
रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।
गिरिडीह नगर निगम की नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा ने विधायक कल्पना सोरेन के साथ मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे।
इसी क्रम में बुंडू नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने भी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक में विधायक विकास कुमार मुंडा और मंत्री सुदिव्य कुमार उपस्थित रहे। दोनों मुलाकातें सौजन्य भेंट के रूप में हुईं, जहां मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा जताया।

Tags - KALPANA SOREN MLA PRESENCE SUDIVYA KUMAR MINISTER ATTENDS VIKAS KUMAR MUNDA MLA LOCAL BODY ELECTION WINNERS RANCHI POLITICAL DEVELOPMENTS TODAY