logo

दंपति ने लगाई फांसी, पति की मौत; पत्नी अस्पताल में भर्ती

suicide_hang.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिले के नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित मेट्रोस गली में एक दंपति ने फांसी लगा ली। इस घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद तत्काल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 54 वर्षीय मृतक का नाम राजकुमार पंडित बताया जा रहा है। हालांकि इन्होने फांसी क्यों लगाई, इसके कारोनों का स्पष्ट पता नहीं चला है। लोगों का कहना है कि ये आपसी विवाद का कारण हो सकता है। 
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सबसे पहले 54 वर्षीय राजकुमार पंडित ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। लोग आनन-फानन में राजकुमार को ले जा रहे थे लेकिन रस्ते में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी सदमे में चली गई और उसने भी उसी साड़ी से फंदे बनाकर लटक गई। लेकिन समय रहते लोगों ने उसे फंदे से उतार लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। जहां आइसीयू में इलाज किया जा रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार पंडित गिरिडीह कोर्ट में पेशकार थे। लोगों ने बताया कि यह आपसी विवाद का ही मामला हो सकता है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand lateest news jharkhand update jharkhand khabar giridih news giridih latest news giridih khabar suicide news suicide latest news