logo

झारखंड में 9 सीटों पर NDA जीता, INDIA को 5 लोकसभा सीटों पर मिली जीत

जोीग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गये हैं। देश की 543 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे आ गये हैं। झारखंड में एनडीए 9 सीटों पर रही वहीं इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर रहा। 

पलामू से बीडी राम लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें जनता ने 770362 वोट दिया है। उनके सामने राजद की ममता भुईयां थीं। जो चुनाव हार चुकी हैं। उन्हें जनता ने 481555 वोट दिया है। 

रांची से बीजेपी के प्रत्याशी संजय से जीत गये हैं। उन्हें जनता ने भारी बहुमत से जिताया है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय थीं जो हार चुकी हैं।

हजारीबाग से बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। जनता ने उनको भारी मतों से जिताया है। उनके सामने जेपी पटेल थे। जो चुनाव हार चुके हैं। 


जमशेदपुर से बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें जनता ने प्रचंड बहुमत से जिताया है। उनके सामने झामुमो के प्रत्याशी समीर उरांव थे। जो चुनाव हार चुके हैं। 


कोडरमा से बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। उन्हें जनता ने भारी मतों से जिताया  है। उनके सामने माले विधायक विनोद सिंह थे। जो चुनाव हार चुके हैं। 


गोड्डा से बीजेपी के निशिकांत दुबे लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें जनता ने भारी बहुमत से जिताया है।  उनके सामने कांग्रेस के प्रदीप यादव थे। जो चुनाव हार चुके हैं। 


चतरा से बीजेपी के कालीचरण सिंह लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनके सामने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी थे। जो चुनाव हार चुके हैं। 


धनबाद से ढुल्लू महतो चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें जनता ने भारी बहुमत दिया है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह थीं। जो चुनाव हार चुकी हैं। 


गिरिडीह से चंद्रप्रकाश चौधरी लोकसभा चुनाव जीत जुके हैं। उन्हें जनता भारी संख्या में वोट दिया है। उनके सामने जेएमएम के मथुरा महतो थे।


खूंटी में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कालीचरण मुंडा चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें जनता भारी मतों से जिताया है। उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा थे। जो चुनाव हार चुके हैं। 


राजमहल से झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें जनता बहुमत से जिताया है। उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी थे। जो चुनाव हार चुके हैं। 


सिंहभूम सीट से जोबा मांझी लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं।  उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा थीं। जो चुनाव हार चुकी हैं। 


दुमका से नलिन सोरेन लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन थीं। जो चुनाव हार चुकी हैं। 


लोहरदगा से सुखदेव भगत लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।  उनके सामने बीजेपी प्रत्याशी समीर उरांव थे। जो चुनाव हार चुके हैं। 

Tags - Lok Sabha Election Result Result 2024 Result Lok Sabha Jharkhand Lok Sabha Election Lok Sabha Result 2024 Election Result