logo

भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन राज्य सरकार की उपलब्धि – आजसू 

AJSU9.jpeg

रांची
आजसू पार्टी के हल्ला बोल कार्यक्रम के सातवें दिन नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन राज्य सरकार की उपलब्धि है। आज पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते आम लोगों को हो रही समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए रांची के कांके समेत राज्य के विभिन्न प्रखंडों और नगर इकाई कार्यालयों मंे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। 

सरकारी कार्यालयों में केवल चढ़ावा का सिस्टम 

आजसू कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार ने जनता के लिए कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के बजाय सरकारी कार्यालयों में केवल चढ़ावा को बढ़ावा देने का काम किया है। जनसेवा की शपथ लेने वाले अधिकारी गरीबों का कोई काम नहीं कर रहे हैं। आज बिना पैसे दिए आम लोगों का किसी भी प्रखंड, अंचल या नगर इकाई कार्यालयों में काम नहीं हो रहा है। इस अराजकता से राज्य की जनता परेशान है। भ्रष्टाचार, सरकारी काम काज में घोर अनियमितता, बेरोजगारी, पलायन ही सरकार की उपलब्धि है। 

ज्ञापन सौंपा गया

हल्ला बोल कार्यक्रम के माध्यम से आजसू पार्टी आम जनता की आवाज बन रही है। जनता के रुके काम जो बिना पैसे के नहीं हो रहे हैं उन सभी कार्यों को जल्द से जल्द करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को बस अपनी कुर्सी की चिंता है जनता की नहीं। राज्य में जनता के ऊपर अफसरशाही हावी है। जनता त्रस्त और अफसर मस्त हैं। हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत रांची के कांके, लोहरदगा के कैरो, हजारीबाग के डाड़ी, देवघर के करों, गुमला के जारी, सरायकेला खरसावां के कुकडु, पलामू के पाटन, पांडवा, और पिपरा, गढ़वा के भंडरिया और डंडा प्रखंड और धनबाद नगर निगम कार्यालय में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

Tags - AJSUHalla BolJharkhand News