logo

कोरोना ने झारखंड में दी दस्तक, विभाग अलर्ट; सैंपल की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

corona34.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में कोरोना के 2 एक्टिव केस सामने आए हैं। दोनों मरीज जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती हैं। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। देशभर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1296 हो गई है। अब तक केरल और यूपी में मिलाकर 5 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना को लेकर केरल में गाइडलाइन भी जारी किया गया है। वहां मास्क पहनन अनिवार्य कर दिया गया है। बता दें कि कोरोना फिर अपना पांव तेजी से पसार रहा है। केरल में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रही है। इसे देखते हुए झारखंड सरकार भी अलर्ट हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर स्वास्थय विभाग के विशेष सचिव सह एनएचएम एमडी आलोक त्रिवेदी ने सभी जिलों को अलर्ट रहने को कहा है। 


पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग 
सभी जिलों के डीसी को एहतियात के तौर पर इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) व सीवियर एक्युट रेस्पायरेटरी इलनेस (एसएआरआई) के लक्षण आधारित मरीजों की गहन निगरानी का निर्देश दिया है। कहा है कि विदेश से आने वाले यात्रियों में से 2 प्रतिशत (रैंडमली) की आरटीपीसीआर जांच सुनिश्चित करें। पॉजिटिव पाए जाने पर ऑब्जर्वेशन में रखा जाए। अभियान निदेशक ने राज्य में कोविड पॉजिटिव पाए जाने वाले सभी मरीजों के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराने की हिदायत दी है, ताकि कोविड के वैरिएंट का पता लगाया जा सके। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों को पॉजिटिव सैंपल रिम्स के डिपार्टमेंट ऑफ जीनोमिक्स एंड जेनेटिक्स भेजने का निर्देश दिया है।

 
क्या बताया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को बन्ना गुप्ता ने 
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कोरोना से निपटने को लेकर राज्य की तैयारियों की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री को बताया कि झारखंड में छिटपुट कोरोना के मरीज अभी भी मिल रहे हैं। वर्तमान में इसके दो एक्टिव केस हैं। दोनो मरीज टाटा मोटर्स हास्पिटल जेनरल वार्ड में भर्ती है एवं स्टेबल है। गुप्ता ने बताया कि राज्य में अक्टूबर माह में कुल 6944 नमूनों की जांच की गई, जिसमें से कोई भी मरीज कोविड संक्रमित नहीं पाया गया। नवंबर माह में 4118 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 12 पॉजिटव पाए गए। दिसंबर माह में अभी तक 1675 नमूनों की जांच की गई, जिसमें 10 व्यक्ति कोविड संक्रमित पाए गए, जिसका पॉजिविटी दर 0.59 प्रतिशत है।


तैयारियां की समीक्षा के लिए ड्राइ रन आयोजित करने का निर्देश
बताया कि नए वैरिएंट को लेकर केंद्र की एडवाइजरी सभी जिलों को भेजते हुए आवश्यक एहतियात के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तैयारियां की समीक्षा के लिए ड्राइ रन आयोजित करने को कहा है। राज्य में आरटी पीसीआर प्रयोगशाला की संख्या 27 है, जिसमें 12 जिलों में लैब अधिष्ठापित है। इनमें सात में जांच शुरू हो चुकी है। कोबास(6800) लैब रिम्स रांची एवं फूलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय दुमका में स्थापित की जा चुकी है। जिनोम सिक्वैसींग मशीन रिम्स, रांची में लगाई गई है, जिससे राज्य में ही नये किस्म के म्यूटेंट की पहचान ससमय किया जा सके।


बेड की उपलब्धता
राज्य में कोविड-19 मरीज के इलाज तथा समुचित नियंत्रण हेतु सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन तथा आई०सी०यू० बेड की कुल 21680 बेड उपलब्ध है, जिनकी विवरणी निम्नवत हैः-
नॉन-ऑक्सीजन बेड : 5276
ऑक्सीजन सपोर्टेट बेड: 11356
आइसीयू बेड : 1447
वेंटिलेटर बेड: 1456
पेडयाट्रीक आईसीयू (सरकारी): 510
पेडयाट्रीक एचडीयू : 455
पेडयाट्रीक मामले हेतु ऑक्सीजन बेड: 1180