logo

सजायाफ्ता गैंगस्टर अनिल शर्मा के हार्ट में ब्लॉकेज की हुई पुष्टि, बाईपास सर्जरी की है जरूरत

1471.jpg

द फॉलोअप डेस्क

सजायाफ्ता गैंगस्टर अनिल शर्मा को बाइपास सर्जरी की जरूरत है। क्योंकि, उन्हें हार्ट ब्लॉकेज की समस्या है। दरअसल अनिल शर्मा के सीने में दर्द की शिकायत के बाद रिम्स में उसकी एंजियोग्राफी हुई, जिसमें हार्ट ब्लॉकेज की समस्या सामने आई है। रिम्स के पीआरओ डॉ. राजीव रंजन ने मंगलवार को बताया कि अनिल शर्मा को रिम्स के कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के डॉ. विनित महाजन के अंडर में रेफर किया गया है। वहीं, डॉ. विनित के अनुसार उनकी हार्ट की तीनों नसों में ब्लॉकेज है। बाईपास सर्जरी करनी पड़ेगी, जिसकी जानकारी मरीज को दे दी गयी है।

23 साल से काट रहा है सजा

हजारीबाग केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे गैंगस्टर अनिल शर्मा को तीन मई की सुबह सीने में दर्द हुई। इसके बाद उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। वहां से 6 मई को रिम्स रेफर किया गया था। रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. मृणाल कुंज की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा था। बताते चलें कि भोमा सिंह हत्याकांड में अनिल शर्मा सजायाफ्ता है। वह पिछले दो साल से केंद्रीय कारा हजारीबाग में सजा काट रहा है। वहीं, वह पिछले 23 साल से जेल की सजा काट रहा है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT