logo

अपराध पर लगाम : झारखंड के इन 7 क्रिमिनल्स पर 1.15 करोड़ का इनाम, 4 गिरोह रडार पर

fire1.jpeg

 द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड सरकार ने राज्य में अपराध पर लगाम की सख्त कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत राज्य के 7 क्रिमिनल्स पर 1.15 करोड़ का इनाम देने का निर्णय लिया गया है। ये सातों अपराधी अलग-अलग गिरोह से संबंध रखते हैं। इस प्रस्ताव के शीघ्र ही संबंधित विभाग के पास मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मंजूरी मिलते ही इनाम की राशि को सार्वजनिक किया जायेगा। मिली खबर के मुताबिक इन अपराधियों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये से 30 लाख रुपये तक का इनाम दिया जायेगा। बता दें कि झारखंड में इस समय छोटे-मोटे क्रिमिनल्स के अतिरिक्त लगभग 12 गिरोह अलग-अलग इलाकों में सक्रिय हैं। इनकी वजह से आम आदमी के साथ राज्य के कारोबारियों का जीना दुभर हो गया है। राजनीतिक हलकों में भी इस बाबत सवाल उठते रहे हैं। 


दूसरे राज्य के गिरोह भी सक्रिय हैं झारखंड में 

झारखंड में यहां के अलावा दूसरे राज्य के भी आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। ये अपराधी झारखंड पुलिस के लिए अधिक सर दर्द बने हुए हैं। क्योंकि झारखंड में अपराध करने के बाद ये अपराधी अपने राज्य में जाकर छिप जाते हैं। एक खबर में कहा गया है कि झारखंड में सक्रिय अपराधियों में उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़ और बिहार तक के अपराधी सक्रिय हैं। पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अलग से नेटवर्क तैयार कर रही है। इसमें आम शहरियों की भी मदद ली जा रही है। ऐसे अपराधियों पर झारखंड के पुलिस मुख्यालय की खास नजर है। 

इन क्रिमिनल्स पर रखा गया है इनाम 

मिली खबर के मुताबिक धनबाद में सक्रिय प्रिंस खान पर 30 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। प्रिंस खान पर धनबाद जिले के अलग-अलग शहरों में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। प्रिंस खान इस समय दुबई में रहकर अपने गिरोह का संचालन कर रहा है। इसी तरह अपराधी हरीश सिंह पर 15 लाख का इनाम तय किया गया है। हरिश सिंह का संबंध अखिलेश सिंह गिरोह से बताया जाता है। बबलू उर्फ भरत नारायण पर पुलिस ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा है। इसका संबंध पांडेय गिरोह से है। इसके खिलाफ 8 से 10 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार पांडेय गिरोह के ही एक और अपराधी गोविंद पर पुलिस ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा है। गोविंद के खिलाफ 5 केस दर्ज हैं। विकास साव नामक अपराधी पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया है। इसका संबंध भी पांडेय गिरोह से है। डब्ल्यू सिंह पर पुलिस ने 20 लाख का इनाम रखा है। इसके खिलाफ 40 मामले दर्ज हैं। अगली कड़ी में पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के गोपी खान पर 20 लाख का इनाम रखा है। इसके खिलाफ लगभग दो दर्जन मामले दर्ज है।