logo

दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू, हरमू के सत्य अमर लोक में इस बार बनेगा 70 फुट ऊंचा काल्पनिक मंदिर 

durga1.jpg

द फॉलोअप डेस्क: 
रांची के हरमू रोड में स्थित सत्य अमर लोक पूजा पंडाल का 46 वर्ष पूरा हो गया है। इस पूजा पंडाल की शुरुआत 1978 में छोटे रूप में की गयी थी। लेकिन देखते ही देखते आज इस पूजा पंडाल ने एक विशाल रूप धारण कर लिया है। 
इस वर्ष भी सत्य अमर लोक पूजा पंडाल दुर्गा पूजा को धूमधाम से मनाने की तैयारी में लगा हुआ है। पूजा पंडाल को काल्पनिक मंदिर का भव्य रूप दिया जा रहा है। पंडाल 60 फुट चौड़ा और 70 फुट ऊंचा होगा, जो झाऊ फल, फूल और छाल से निर्मित किया जा रहा है। 

पंडाल के मुख्य कारीगर अशोक सामंता मेदिनीपुर के लालट गांव से हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 2 महीने से पंडाल निर्माण की तैयारी गांव में ही चल रही थी और अब यहां 36 कारीगर 36 दिन में पंडाल का निर्माण करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि दुर्गा मां की भव्य प्रतिमा का निर्माण बंगाल के मेदिनीपुर में किया जा रहा है। जो 16 फिट ऊंची एवं 24 फीट चौड़ी होगी। मूर्ति के निर्माण में लगभग 25 दिन लगेंगे। मुख्य मूर्तिकार मेदिनीपुर के अनूप गोराई हैं। 
सत्य अमर लोक पूजा पंडाल के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, सचिव कमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवि नारसरिय हैं। इसके अलावा संरक्षक के रूप में चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह, विधायक सत्येंद्र नारायण सिंह, ओम प्रकाश राजगढ़िया, श्याम सुंदर गोयल हैं। सत्य अमर लोक के करीब 50 सदस्य पूजा को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

Tags - रांची दुर्गा पूजा दुर्गा पूजा पंडाल हरमू सत्य अमर लोक Ranchi Durga Puja Durga Puja Pandal Harmu Satya Amar Lok