logo

कांग्रेस : पांच सदस्यीय शिकायत निवारण सेल का गठन

congress0011f.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी  के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शिकायत निवारण सेल का गठन किया है। इस सेल में नरेंद्र लाल गोपी, जितेंद्र त्रिवेदी, राजेश चंद्र राजू एवं इस्तियाक अहमद टूनू को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया शिकायत निवारण सेल राज्य के सभी जिलों एवं प्रखंडों से प्राप्त शिकायतों का संकलन करेगा तथा उन्हें संबंधित प्रदेश पदाधिकारियों तक भेजकर उनके त्वरित निष्पादन और आवश्यक समन्वय की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। साथ ही समय-समय पर शिकायतों की मॉनिटरिंग एवं फॉलो-अप की जिम्मेदारी भी निभाएगा।

Tags - Jharkhand Congress grievance redressal cell constituted Keshav Mahto Kamlesh