logo

गिरिडीह : जमुआ में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, एक अपराधी गिरफ्तार, देसी पिस्टल बरामद

jamua.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी वारदात की साजिश को विफल कर दिया। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को शनिवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि पचम्बा थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम देकर भागा एक अपराधी जमुआ थाना क्षेत्र के पथराटांड में अपने दोस्त के घर पर छिपा है और वहां से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान ग्राम पथराटांड निवासी लल्लु साव उर्फ राजीव कुमार के घर से अपराधकर्मी सुरज साव, पिता मनीचन्द्र साव, निवासी पचम्बा हाई स्कूल रोड, शांति नगर, गिरफ्तार किया गया। वहीं लल्लु साव उर्फ राजीव कुमार मौके से फरार हो गया। पकड़े गए अपराधी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि लल्लु साव के घर के कमरे में बिस्तर के नीचे एक देसी पिस्टल छिपाकर रखा गया था, जिससे पचम्बा क्षेत्र में अपराध को अंजाम दिया गया था और उसी हथियार से जमुआ में बड़ी घटना करने की योजना थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने चौकी के नीचे से देशी पिस्टल बरामद किया, जिसकी बैरल की लंबाई 15 सेंटीमीटर है। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर सुरज साव को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जमुआ थाना कांड संख्या 191/2025, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार अभियुक्त लल्लु साव उर्फ राजीव कुमार की गिरफ्तारी हेतु छापामारी कर रही है।


 

Tags - Giridih jamua news jamu news updates latest jamua news jamua news updates latest jamua News Jamua news Updates latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Giridih news updates latest GiridiH news Giridih police News