logo

लोहरदगा : कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम, के.राजू  बोले- पार्टी की मजबूती के लिए पंचायत कमेटी का किया जा रहा गठन

k_raju_oo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ककड़गढ़ और सुंदरू पंचायत में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत कांग्रेस कमिटी का गठन किया गया और कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में काम करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए पंचायत कमेटी का गठन किया जा रहा है, जिससे जिला से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी की स्थिति मजबूत हो और संगठन आगे बढ़े।
संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा गया, जिससे यह उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी हित में बेहतर कार्य होंगे। वहीं, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड में SIR (विशेष मतदाता पुनरीक्षण) को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार इसका विरोध कर रही है। यह विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया जा रहा है, ताकि झारखंड में SIR लागू न हो। उन्होंने कहा कि बिहार में जैसे 65 लाख वोटरों के नाम की गड़बड़ी सामने आई थी, वैसा झारखंड में न हो, इसके लिए कांग्रेस पार्टी सतत विरोध प्रदर्शन कर रही है।


 

Tags - Jharkhand Congress news jharkhand Congres news jharkhand Congress news jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand Congress News jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand news jharkhand news