logo

हजारीबाग : कांग्रेस का संगठन सृजन 2025 अभियान तेज, छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य

congress_iki.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में संगठन सृजन 2025 अभियान के तहत एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक व त्रिपुरा के अगरतल्ला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदीप राय बर्मन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन 2025 के तहत झारखंड के सभी जिलों में संगठन को जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करना कांग्रेस पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में अल्पसंख्यक, ओबीसी, महिलाएं, एसटी, एससी और युवाओं को संगठन में प्रमुखता दी जाएगी ताकि संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता लाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे-बड़े सभी कार्यकर्ताओं से राय लेकर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे शीर्ष नेतृत्व तक भेजा जाएगा, ताकि कोई भी आम कार्यकर्ता संगठन से वंचित न रह जाए। सुदीप राय बर्मन ने भरोसा जताया कि संगठन सृजन 2025 कांग्रेस के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने हजारीबाग में स्वतंत्रता सेनानी शहीद सिद्धो और कान्हू की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा की और इसे स्वार्थी तत्वों की शर्मनाक हरकत बताया।
प्रेसवार्ता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुधीर कुमार चंद्रवंशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। प्रेसवार्ता के उपरांत पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वन टू वन मुलाकात कर फीडबैक भी लिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



 

Tags - latest hazaribagh News hazaribagh updates latest hazaribagh News hazaribagh News in Hindi latest hazaribagh Updates road Situation in hazaribagh latest hazaribagh News in hindi