logo

कांग्रेस का  ब्लॉक संवाद कार्यक्रम, मंत्री शिल्पी ने BLA के माध्यम से जनता को मनरेगा, पेसा और SIR से किया जागरूक

jhmr6u8mne.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और एसआईआर (SIR) जैसे मुद्दों को लेकर झारखंड कांग्रेस सक्रिय रूप से मैदान में उतर चुकी है। इन मुद्दों पर जनता को जागरूक करने की जिम्मेदारी कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (BLA) निभाएंगे। इसी क्रम में इटकी प्रखंड के शियार टोली स्टेडियम तथा बेड़ो प्रखंड के बिशु भगत महिला कॉलेज परिसर में “ब्लॉक संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के राहुल बल और मास्टर ट्रेनर सुभाष नाग ने संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित BLA को प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में मनरेगा संग्राम, पेसा कानून और एसआईआर जैसे मुद्दों की गंभीरता और बारीकियों को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के बीच मनरेगा संग्राम का महत्व, पेसा कानून से मिलने वाले अधिकार और एसआईआर के कारण मतदाता सूची से नाम कटने के संभावित खतरे को विस्तार से BLA के माध्यम से समझाना है।
मंत्री ने कहा कि BLA गांव-गांव और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की कथित साजिशों को उजागर करेंगे और जनता की आवाज बनेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की गठबंधन सरकार ने पेसा नियमावली को जनता के सुपुर्द किया, जबकि 18 वर्षों तक भाजपा की सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रही। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, जिसे जनता को समझने की आवश्यकता है। शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों के लिए पेसा कानून अत्यंत आवश्यक है और गांव के लोगों को इसके तहत मिलने वाले अधिकारों को गहराई से समझना चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी के ग्राम स्वशासन की अवधारणा का उल्लेख करते हुए कहा कि पेसा नियमावली के माध्यम से ग्राम स्वशासन की सोच आज साकार हो रही है। ग्राम सभा की ताकत को समझना और उसका उपयोग करना गांव के लोगों के लिए जरूरी है।
मनरेगा को लेकर मंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा से उसकी आत्मा छीन ली है। पहले जरूरत के अनुसार रोजगार मिलता था, लेकिन अब सरकार जरूरत का निर्धारण करेगी, जो ग्रामीणों को मिलने वाले रोजगार को खत्म करने की साजिश है। वहीं एसआईआर के माध्यम से केंद्र सरकार जनता से अपनी पहचान साबित करने को कह रही है, जिससे दस्तावेजी और कागजी उलझनों में फंसाकर लोगों को उनके वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन सभी सच्चाइयों से झारखंड की जनता को रू-ब-रू होना है और इसमें BLA जनता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ब्लॉक संवाद कार्यक्रम में इटकी प्रखंड अध्यक्ष रमेश महली, बेड़ो प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, उप प्रमुख मुद्दसिर हक, मुस्लिम हुसैन, पांचू उरांव, संजय कच्छप, मंजूर अंसारी, मुन्ना मल्लिक, नवल किशोर सिंह, अरविंद गिरी, नंदलाल महतो, राजन किस्पोट्टा, अबू माज, इबरार इमाम, लखन लकड़ा, आकाश उरांव, शिशु गोप सहित कई अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand updates in hindi Minister Shilpi news Updates Minister Shilpi news updates latest Minister Shilpi news updates latest Min