logo

भाजपा को राजीव गांधी की इस देन की याद दिलायी कांग्रेसियों ने

congress17.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
आज भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई। इस दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के साथ -साथ संचार क्रांति के जनक थे। स्व. गांधी ने एक ओर भारत को संचार क्रांति के माध्यम से आधुनिक बनाने का पहल किया, वहीं भारत की आत्मा गांवों को पंचायती राज देकर मजबूत बनाने का काम किया। पंचायती राज के माध्यम से ग्रामीण भारत सषक्त हुआ। स्व. गांधी ने देष के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मतदान का अधिकार 21 वर्श से घटाकर 18 वर्श करने का काम किया। स्व. राजीव गांधी द्वारा पंजाब के समस्याओं का समाधान, दल-बदल कानून पर नियंत्रण, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देष कभी भुला नहीं सकता है। स्व. गांधी का हर प्रयास भारत को दुनिया के सामने मबजूत बनाने का रहा है।

नवोदय विद्यालय की स्थापना स्व. राजीव गांधी की बड़ी उपलब्धि- आलमगीर आलम 

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे। राजीव गांधी की एक बड़ी उपलब्धि नवोदय विद्यालय की स्थापना भी है। मौजूदा समय देश में खुले 551 नवोदय विद्यालयों में लगभग 1.80 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। 

18 वर्षों की उम्र में वोट का अधिकार स्व.राजीव गांधी की देन - बंधु तिर्की

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी सोच के व्यक्ति थे। राजीव गांधी देश में आई.टी. क्षेत्र में क्रांति लाया, जो आज हर घर में हर व्यक्ति के हाथों में उपलब्ध है। बैठे-बैठे घरों से बैंकिंग से लेकर शिक्षा तक का काम कर लेते हैं। उन्होंने भारत के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देकर देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करने में अहम् भूमिका निभायी। 

स्व. राजीव गांधी ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाई-  सुबोधकांत सहाय

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि स्व. राजीव गांधी व्यक्तित्व के मालिक थे। उन्होंने देश के विकास के लिए विजनरी योजनाओं की शुरूआत की। उन्हीं की देन है कि आज पूरा देश टेक्नोलॉजी में अपनी अमिट छाप छोड़ रही है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N