द फॉलोअप डेस्क
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के नामी-गिरामी पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा पर एक नाबालिग समेत कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने से संबंधित एफआईआर सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाने के बाद दर्ज हो पाया है। अब भाजपा अपने सांसद को बचाने में लगी है। दूसरी ओर पहलवानों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से आगरा में प्रेस कांफ्रेंस किया जाएगा। 5 जून को आयोजित होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से पार्टी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद वरिष्ठ कांग्रेसी जयराम रमेश ने जिम्मेवारी दी है। प्रेस कांफ्रेंस को लेकर विधायक अंबा प्रसाद आगरा रवाना हो गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N