logo

बढ़ती महंगाई और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा धरना, ये दिग्गज हुए शामिल 

CONG20.jpg

रांची  
बढ़ती महंगाई और केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने आज रांची में बड़ा धरना दिया। इसमें पर्टी के कई दिग्गज शामिल हुए। ये धरना लोकभवन के समीप नागा बाबा खटाल पर दिया गया। कार्यक्रम में सोना कारोबार एवं उससे जुड़े लगभग तीन करोड़ लोगों के रोजगार पर मंडरा रहे संकट, गैस, पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ती कीमतों, बच्चों के दूध, ब्रेड तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसजनों ने चिलचिलाती गर्मी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप,तथा विशिष्ट रुप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे,राजीव रंजन प्रसाद,लाल किशोर नाथ शाहदेव,अजय नाथ शाहदेव,डाॅ राजेश गुप्ता,शशि भूषण राय, डॉ कुमार राजा रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने किया।

क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष ने 

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्रियों की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरने को मजबूर हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता की कमर टूट चुकी है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने कहा कि चुनाव के समय अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली केंद्र सरकार आज जनता को महंगाई के बोझ तले दबा रही है। किसान परेशान है, मजदूर परेशान है, युवा बेरोजगार हैं और गृहिणियां रसोई चलाने में असमर्थ हो रही हैं।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रभारी आदित्य विक्रम जयसवाल ने धरना स्थल पर उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोना और चांदी भारतीय परिवारों की सुरक्षा एवं परंपरा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन आज महंगाई इतनी बढ़ गई है कि आम आदमी के लिए घर चलाना भी मुश्किल हो गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की आवाज है जो महंगाई से पीड़ित है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस एवं आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तत्काल कमी की जाए तथा आम जनता को राहत प्रदान की जाए।

अजय नाथ शाहदेव ने किया संबोधित 

प्रदेश कोर्डिनेटर अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों की बचत समाप्त हो रही है और हर घर का बजट बिगड़ चुका है। उन्होंने कहा कि स्थिति ऐसी हो गई है कि आम आदमी के लिए शादी-विवाह में सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। धरना कार्यक्रम को राजीव रंजन प्रसाद, ज्योति सिंह मथारू, प्रदेश महासचिव शशि भूषण राय, सुरेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, दयामनी बारला आदि ने संबोधित किया।

मौके पर ये लोग रहे मौजूद  

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव राजीव रंजन प्रसाद,  उपाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता, प्रदीप तुलस्यान, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, सुरेन राम, कुमार राजा, सूर्यकांत शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह, अख्तर अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय उरांव, भुनेश ठाकुर, कुलदीप रवि, आशुतोष नाथ पाठक, हिमांशू, अजय जैन, कृष्णा सहाय, राजीव नारायण प्रसाद, रूद्र शुक्ला, सरवर पौल, अरुण चावला एवं कौशल किशोर, प्रशांत गौरव, गौतम उपाध्याय, शिल्पी कुमारी, प्रिया बर्मण, उमेश चौधरी, गौरव आनंद, सुरज झा, गौरव सिंह, आरिफ अंसारी, अजय शर्मा अरूण मिश्रा, सुभाष सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।


 

Tags - RANCHI Congress Major Sit-in Rising Inflation Anti-People Policies