logo

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने झारखंड के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, ये नाम किये गये शामिल 

congress114.jpg

 रांची

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मुकुल वासनिक ने चौथे चरण में होनेवाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस आशय का पत्र चुनाव आयोग के साथ संबंधित पार्टियों औऱ पदाधिकारियों को प्रेषित कर दिया है। सूची जारी करने की सूचना अमूल्य नीरज खलखो, प्रदेश महासचिव की ओऱ से दी गयी है। 


 ये हैं स्टार प्रचारकों के नाम 

स्टार प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी,  प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, राजेश ठाकुर, भुपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, ए रेवंत रेड्डी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, तारिक अनवर, डॉ. अजय कुमार, सुबोधकांत सहाय, राना के. पी. सिंह, आलमगीर आलम, डॉ. रामेश्वर उरॉंव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, इमरान प्रतापगढ़ी, सुप्रिया श्रीनेत, दीपिका पांडे सिंह, फुरकान अंसारी, डॉ. प्रदीप बालमुचू, बंधु तिर्की, सहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, मानस सिन्हा, गीताश्री उरॉंव, गुंजन सिंह, अभिजीत राज,  मंजूर अंसारी, छविन्द्र करमा, रियाजुल अंसारी, नमन बिक्सल कोंगारी, दयामनी बारला शामिल हैं। 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - CONGRESSstar campaignersJharkhand Newslist