logo

कांग्रेस : राजेश ठाकुर छत्तीसगढ़ और जयशंकर पाठक असम के AICC ऑब्जर्वर नियुक्त

 राजेश ठाकुर छत्तीसगढ़ और जयशंकर पाठक असम के AICC ऑब्जर्वर नियुक्त

रांची
कांग्रेस (Congress) के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान (Vote Bachao-Desh Bachao Campaign) के तहत पार्टी ने झारखंड के नेता राजेश ठाकुर और जयशंकर पाठक को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राजेश ठाकुर को छत्तीसगढ़ और जयशंकर पाठक को असम के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee-AICC) का ऑब्जर्वर (Observer) नियुक्त किया गया है। दोनों नेताओं को संबंधित राज्यों के निर्धारित संगठनात्मक जिलों (Organizational Districts) में अभियान की गतिविधियों (Campaign Activities) की निगरानी (Monitoring) और संगठन के साथ समन्वय (Coordination) की जिम्मेदारी दी गई है।

AICC के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है
कांग्रेस की ओर से जारी पत्र के अनुसार, राजेश ठाकुर छत्तीसगढ़ के बालोद, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव और खैरागढ़ के ऑब्जर्वर होंगे। वहीं, जयशंकर पाठक असम के धुबरी, दक्षिण सलमारा, बारपेटा, बाजाली और बोंगाईगांव में अभियान की निगरानी करेंगे। दोनों नेताओं को 26 नवंबर 2026 तक AICC के प्रत्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने यह अभियान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित तौर पर मनमाने ढंग से नाम हटाए जाने और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में शुरू किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अभियान को देशभर में ब्लॉक, बूथ और गांव स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और चुनावी प्रक्रिया में सुधार की मांग भी उठाई है।

क्या होगा इनका काम 
ऑब्जर्वरों को संबंधित जिलों में अभियान के कार्यक्रमों का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, प्रदेश और जिला कांग्रेस कमेटियों के साथ समन्वय बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने को कहा गया है। उन्हें प्रत्येक जिले का कम से कम एक बार दौरा करना होगा और स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान कराने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

Tags - Congress Rajesh Pathak Assam Chhattisgarh