रांची
झारखंड में मतदाता अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने आज राजधानी रांची से वोट चोरी के खिलाफ जनजागरण अभियान की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस शांतिपूर्ण मार्च के माध्यम से पार्टी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा, "मतदाताओं के अधिकारों की चोरी संविधान के साथ खुला छलावा है। भाजपा ने लोकतंत्र की परिभाषा ही बदल दी है और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल गांधी द्वारा किए गए खुलासों ने केंद्र सरकार की मंशा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।"
.jpeg)
उन्होंने कहा कि वोट चोरी से चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह गहराया है। बिहार में SIR मसौदे के बाद चुनाव आयोग की "काली कार्यशैली" उजागर हुई है। एक ही व्यक्ति के कई नाम, मृतकों को जीवित दिखाना और एक ही पते पर सैकड़ों मतदाताओं के नाम जैसी गड़बड़ियां जानबूझकर की जा रही हैं।
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि जनता अब अपने अधिकारों को लेकर पहले से अधिक जागरूक है और कांग्रेस इस मुद्दे को पंचायत स्तर तक ले जाएगी। "अगर हम अभी नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए लोकतंत्र सिर्फ किताबों तक सीमित रह जाएगा। भाजपा संविधान को ताक पर रखकर सत्ता हथियाने का काम कर रही है।"

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता:
विधायक दल उपनेता राजेश कच्छप, बंधु तिर्की, प्रदीप तुलस्यान, ममता देवी, रविंद्र सिंह, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुजनी, लाल किशोरनाथ शाहदेव, सोनाल शांति, आलोक दुबे, रमा खलको, विनय सिन्हा, दीपू अभिलाष साहू, आभा सिन्हा, जगदीश साहू, राजन वर्मा, एम. तौसीफ, मंजूर अहमद अंसारी, केदार पासवान, सुनील सिंह, अमरेन्द्र सिंह, कुमार राजा, राकेश किरण महतो, निरंजन पासवान, सुरेंद्र सिंह, ईश्वर आनंद, उज्जवल तिवारी, सलीम खान, नवीन सिंह, अख्तर अली, हुसैन खान, ज्योति कुजूर, अर्चना मिश्रा, मेरी तिर्की, चंद्र रश्मि पीगू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)