logo

NEET पेपर लीक मामले में कांग्रेस का DC कार्यालय पर प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

WhatsApp_Image_2026-05-21_at_3_28_44_PM.jpeg

जमशेदपुर
NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जमशेदपुर में विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची आमबागान से उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी पर भड़के कांग्रेसी
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों पर नाराजगी जतायी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी वर्षों तक कठिन मेहनत और तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक होने जैसी घटनाओं से उन्हें दोबारा परीक्षा देने की स्थिति का सामना करना पड़ता है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ता है।पेपर लीक पर राजनीतिक घमासान
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से युवाओं का भरोसा शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर कमजोर हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कानून लागू किये जायें। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधियों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाने की बात कही। नीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होती नजर आ रही हैं।

Tags - NEET Paper Leak Jamshedpur Congress Exam Fraud Protest Student Rights Jharkhand Politics