रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के खिलाफ 7 सितंबर को लोक भवन के समक्ष प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रांची स्थित कांग्रेस भवन में विभिन्न अग्रणी संगठनों एवं विभागों की कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बैठकों में 7 सितंबर के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, संगठनात्मक समन्वय स्थापित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

NSUI से लेकर महिला कांग्रेस तक की बैठक
प्रदेश कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया की 1 सितंबर को 11:00 बजे से 12:30 बजे तक NSUI कार्यकारिणी बैठक, 12:30 बजे से 2:00 बजे तक महिला कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक, 3:00 बजे से 5:00 बजे तक युवा कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक होगी। 2 सितंबर को 11:30 बजे से 12:30 बजे तक आदिवासी कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक, 12:30 बजे से 2:00 बजे तक SC विभाग कार्यकारिणी की बैठक होगी। 3 सितंबर को 11:30 बजे से 12:30 बजे तक सेवादल कार्यकारिणी बैठक, 12:30 बजे से 2:00 बजे तक रांची महानगर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी बैठक आहूत की गई है।
.jpeg)
कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा
इन बैठकों में संबंधित संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 7 सितंबर के प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन की तैयारियों, अधिकाधिक भागीदारी, आवश्यक समन्वय तथा कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। राकेश सिन्हा ने कहा कि 7 सितंबर का धरना-प्रदर्शन केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की मजबूत और निर्णायक आवाज बनेगा।