logo

मंईयां सम्मान योजना की सफलता पर कांग्रेस करेगी कार्यक्रम, 15 विधानसभा क्षेत्र से आयेंगी महिलाएं 

माईआन.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राजधानी रांची के आईटीआई बस स्टैन्ड के जनता मैदान में 22 सितंबर को मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के बाद झारखंड कांग्रेस विधसभा चुनाव में शंखनाद करेगी। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। बंधु तिर्की ने कहा कि पिछले साढ़े 4 वर्षों के दौरान महागठबंधन की सरकार में जनता के हित में जितने कार्यक्रम चलाए गए हैं, जितने भी लाभान्वित हो रहे हैं, उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के सम्मान में मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 15 विधानसभा क्षेत्र से महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में होगी। 
इन विधानसभा क्षेत्र से आएंगी महिलाएं  
महागठबंधन के द्वारा आयोजित मंईयां सम्मेलन में लातेहार, मनिका, लोहरदगा, गुमला, बिशनपुर, सिसई, सिमडेगा, कोलेबिरा, खूंटी, मांडर, रांची, कांके, हटिया, खिजरी, तोरपा और कोडरमा विधानसभा से महिलाएं भाग लेंगी। 
इन्हें किया जाएगा सम्मानित 
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी मंईयां सम्मेलन में शामिल होंगी। इस सम्मेलन के माध्यम से विधानसभा स्तर पर जो भी महिलाएं काम कर रही हैं उन्हे सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं कि भूमिका, भागीदारी के साथ उनका मनोबल बढ़ाने के बारे में भी विचार किया जाएगा।

 

Tags - JHARKAHND cmhemantsoren RANCHINEWS jharkahndcongressरांची