logo

कांग्रेस में सदस्यता अभियान तेज, नए चेहरों की एंट्री, विजय कुमार सिंह बने महानगर सेक्रेटरी

CONGRESS_RNC.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

आज रांची स्थित कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजसेवियों एवं युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह (निवासी - कांके जगतपुरम) ने अपने सहयोगी अभिषेक सिंह (आर्मी रिटायर्ड) एवं समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, एवं महानगर महासचिव सह प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में विजय कुमार सिंह को रांची महानगर सेक्रेटरी के पद पर मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान हरमू क्षेत्र के निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। वहीं सदस्यता कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने एवं समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। अंत मंग सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Tags - Ranchi Congress Bhawan important event social workers youth participation Congress party membership Vijay Kumar Singh Kanke Jagatpuram resident Abhishek Singh army retired supporters state president Keshav Kamlesh metropolitan president Kumar R