logo

कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, SIR के विरोध में विधानसभा में प्रस्ताव लाने की तैयारी

CONG0001230.jpg

रांची
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की एक अहम बैठक बुधवार को कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने की। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी डॉ. सीरीबेला प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
प्रदीप यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की ओर से लागू की जा रही एसआईआर (Standard of Identification Register) प्रणाली आम लोगों के मतदान अधिकार को छीनने की साजिश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इसका झारखंड में भी पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की ओर से विधानसभा में एसआईआर के खिलाफ प्रस्ताव लाने की कोशिश की जाएगी, ताकि पूरे देश में यह संदेश जाए कि यह व्यवस्था संविधान प्रदत्त अधिकारों के विरुद्ध है।


बैठक में मानसून सत्र के दौरान विपक्ष की भूमिका, संभावित मुद्दे और अनुपूरक बजट को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। यादव ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाएगी।
बैठक में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, डॉ. रामेश्वर उरांव, अनूप सिंह, रामचंद्र सिंह, ममता देवी, सोनाराम सिंकू, नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बारा, श्वेता सिंह और निशत आलम सहित कई विधायक उपस्थित थे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest