logo

CM हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू बीमार, लंबे समय से समाज और क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़े रहे

CM हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू बीमार, लंबे समय से समाज और क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़े रहे

सरायकेला 

हेमंत सोरेन के मामा गुरुचरण किस्कू बीमार हैं। मिली खबर में बताया गया है कि उनका स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए रविवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पीडीएस संघ के प्रदेश सचिव सह जिला अध्यक्ष फूलकांत झा उनके चांडिल स्थित आवास आये। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की उनके अन्य परिवारजनों से भी हालचाल जाना। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुचरण किस्कू बीते लगभग 15 दिनों से अस्वस्थ हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों में चिंता बनी हुई है। इसी क्रम में फूलकांत झा ने उनके घर पहुंचकर हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

40 वर्षों से गहरा पारिवारिक और आत्मीय संबंध
परिजनों से मुलाकात के बाद फूलकांत झा ने बताया कि उनके परिवार और गुरुचरण किस्कू के परिवार के बीच लगभग 40 वर्षों से गहरा पारिवारिक और आत्मीय संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी पुराने स्नेह और पारिवारिक जुड़ाव के कारण वे व्यक्तिगत रूप से उनका हालचाल जानने चांडिल पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुचरण किस्कू के परिवार साथ से हमेशा खड़े रहे हैं। 

Tags - Hemant Soren Gurucharan Kisku Phoolkant Jha Congress Leaders Jharkhand Politics