नई दिल्ली / रांची
कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में झारखंड कांग्रेस के पांच विधायकों ने नई दिल्ली में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से अहम मुलाकात की। इस बैठक में कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप सहित झारखंड के अन्य विधायकों में नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, सुरेश बैठा और सोना राम सिंकू भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान झारखंड प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक कार्यप्रणाली, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और कांग्रेस की विचारधारा को और अधिक प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत में राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों और जन-आकांक्षाओं को भी प्रमुखता से रखा गया।
कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का विजन और उनका सांगठनिक अनुभव सभी के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने बताया कि बैठक में मिले सुझावों को धरातल पर उतारने के लिए पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि जनसेवा और संगठन के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता आगे भी लगातार बनी रहेगी और झारखंड में संगठन को नई ऊर्जा देने की दिशा में प्रयास तेज किए जाएंगे।
.jpeg)