logo

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने वाले BJP प्रवक्ता के खिलाफ कांग्रेस ने FIR करने का दिया आवेदन

d5rt7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मलयालम टीवी चैनल की लाइव डिबेट में भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व एबीवीपी अध्यक्ष प्रिंटू महादेव द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दिये जाने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी बिष्टुपुर थाना पहुंचे। जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की भड़काऊ और संवैधानिक मर्यादाओं के विरुद्ध भाषा लोकतंत्र के लिए घातक है। यह टिप्पणी न सिर्फ राहुल गांधी की सुरक्षा को चुनौती देती है, बल्कि देश की कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों को भी कमजोर करती है।

कांग्रेस ने थाना प्रशासन से भाजपा प्रवक्ता पर तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में लोकतांत्रिक गरिमा का हनन करने वालों को सबक मिले। इस दौरान आनंद बिहारी दुबे, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफी अहमद खान, रजनीश सिंह, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, बिजेन्द्र पाण्डेय, विरेंद्र पाण्डेय, अधिवक्ता नलिनी सिन्हा, रंजीत राम, राजीव मिश्रा, अमित श्रीवास्तव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।



 

Tags - latest Jamshedpur News latest Jamshedpur News Jamshedpur news Updates latest Jamshedpur news Jamshedpur news Jamshedpur updates in hindi Jamshedpur news updates