पाकुड़:
पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी ने सोमवार को शहर के हाटपाड़ा मुख्य सड़क पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गौरतलब है कि झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर जिला कमिटियों ने पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन किया।

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग की
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान एवं विपक्ष की आवाज की रक्षा की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्ष के नेताओं को डराने-धमकाने और राजनीतिक दबाव बनाने के किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की अगुवाई
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गोलम अहमद उर्फ बकुल, मुख्तार हुसैन, शाहीन परवेज, मनवार आलम, अब्दुल बसीर शेख, डॉ. जोहरुल इस्लाम, मिथुन मरांडी, मोहम्मद सिराजुद्दीन, मोतिउर रहमान, डब्ल्यू. शेख, तरीकुल शेख सहित जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारी, विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।