गढ़वा
गढ़वा जिले में भाजपा नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका, वहीं एक दिन पहले कोंग्रेसियो ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया था। भाजपा नेताओं ने पुतला फुक कर कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजनीति सातवेँ आसमान पर है। एक तरफ जहां तमाम विपक्षी दल केंद्र की एनडीए सरकार को इस मामले मे घेर कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है।

राहुल गांधी ने लोकतान्त्रिक व्यवस्था को तार-तार किया
दूसरी तरफ झारखंड सरकार में सहयोगी कांग्रेस से जवाब मांगते हुए भाजपा ने झारखण्ड में युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में गढ़वा शहर के रंका मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा के कई नेता और सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा की बीते दिन जिस तरह दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास को घेर कर राहुल गांधी ने लोकतान्त्रिक व्यवस्था को तार-तार किया है उसी के विरोध में पुरे देश में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।
