logo

कांग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ता चुनाव से पहले थाम रहे हैं भाजपा का दामन - दीपक प्रकाश

0124.jpg

द फॉलोअप डेस्क

कांग्रेसी नेता निरंजन सिन्हा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। रांची स्थित प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय में निरंजन सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के 250 के करीब कार्यकर्ता ने भी बीजेपी का दाम थामा है। प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने सभी को भाजपा का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इससे पहले बाबाधाम से आए पंडितों ने मंत्रोच्चारन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। भारी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस और झामुमो पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इससे यह दर्शाता है कि कार्यकर्ताओं को भी समझ आने लगा है कि ये पार्टियां अब डूब रही हैं। ऐसे में 2024 के विधानसभा चुनाव में कमल फूल खिलना तय है। झारखंड की जनता हेमंत सरकार को चुनाव में उखाड़ फेकेंगी।


भाजपा में एनके सिन्हा की है दूसरी पारी
निरंजन कुमार सिन्हा ने कहा इस दौरान बताया कि 2014 चुनाव में मैं भाजपा के साथ ही था। भाजपा के साथ मेरी दूसरी पारी है। उन्होंने कहा कि अब अगले लोकसभा चुनाव में फिर से कमल खिलना चाहिए। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव में भी झामुमो-कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है। बताते चलें कि पिछले दिनों देवघर में भाजपा कार्यालय भवन के शिलान्यास समारोह में प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह देवघर में थे। इस दौरान बंद कमरे में भाजपा प्रदेश के दोनों शीर्ष नेताओं के साथ एनके सिन्हा की बातचीत हुई। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में हुई बातचीत में महगामा विधानसभा और वहां की कुर्मी बहुल आबादी के संबंध में उनके बीच चर्चा हुई है

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT