logo

मंत्री इरफान अंसारी ने दी सम्राट चौधरी को सीएम बनने की बधाई, यह सलाह भी दी है!

irfan_Ansari_image.jpg

रांची 

इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया में एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है की मेरे साथी मित्र सम्राट चौधरी  को मुख्यमंत्री बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं और हार्दिक बधाई। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, या फिर चाहे जैसे भी आपको बिहार की सेवा करने का अवसर मिला है, आप ईमानदारी से, जात-पात, नफरत, द्वेष और दुर्भावनाओं से ऊपर उठकर जनता की सेवा करेंगे—ऐसी आशा और विश्वास है।

किसी मोड़ पर हम जरूर मिलेंगे, दोस्त
जिस नीतीश कुमार को पूरा बिहार 20 साल से नहीं हिला पाया, आपने एक चुटकी में बिहार के जनादेश को ठेंगा दिखाते हुए और अपनी पगड़ी खोलते ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और पूरी जदयू को समाप्त कर दिया। उनका पॉलिटिकल मर्डर कर दिया—मानना पड़ेगा, दोस्त। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। मुख्यमंत्री बनने पर एक बार फिर से ढेर सारी बधाई। किसी मोड़ पर हम जरूर मिलेंगे, दोस्त।

 

Tags - Bihar New CmIrfan ansari send to social media postcongratulations to my friend Samrat Chaudhary