logo

विधानसभा कर्मी जय प्रकाश पिंगुवा के निधन पर शोक

vss.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड विधानसभा के प्रशाखा पदाधिकारी जय प्रकाश पिंगुवा का आज शाम 4 बजे  निधन हो गया। स्व. जय प्रकाश पिंगुवा के आकस्मिक निधन पर विधानसभा सचिवालय में अपराह्न 5:00 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रभारी सचिव झारखंड विधानसभा रंजीत कुमार ने शोक संदेश पढ़ कर दुख जताया। इसके बाद  विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। इधर पिंगुवा के निधन पर स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Tags - Jharkhand Legislative Assembly SO Jai Prakash Pingua Demise Condolence