द फॉलोअप, रांची
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इसमें उन्होंने अधिकारियों से उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही विभाग अंतर्गत ASI एवं अन्य सभी रिक्त नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करने को कहा। मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य बीवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का दायरा बढ़ाने और नई तकनीकों का उपयोग कर राजस्व बढ़ाने का प्लान सबमिट करने का भी निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी उन सभी जरूरी नीतियों को अविलंब बनाने का काम करें जो राज्य हित में है। साथ ही राज्य में अवैध रूप से संचालित शराब के कारोबार पर तुरंत अंकुश लगाएं। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को कई और भी निर्देश दिए।
