logo

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के सम्मान समारोह में समाजिक एकता और संगठन सशक्तिकरण का संकल्प

yadav_maha.jpg

रांची 

राजधानी रांची में अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यादव समाज में आपसी एकता, सामाजिक समरसता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेना रहा। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी जगराम सिंह यादव  और प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव को संगठन के पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सम्मानित किया। समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास, प्रदेश संरक्षक रमेश यादव तथा महिला प्रकोष्ठ से उर्मिला यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। जहां उन्होंने समाज में एकता, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और मजबूती बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार, युवाओं के मार्गदर्शन तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करने का निर्णय लिया गया। 

समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता 

वहीं  उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों से समाज को नई दिशा और नई पहचान मिलेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चौधरी जगराम सिंह यादव ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता होती है। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने, नई पीढ़ी को शिक्षा एवं संस्कारों से जोड़ने तथा समाज के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बलवंत कुमार यादव ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा समाज के उत्थान, युवाओं को अवसर प्रदान करने और सामाजिक मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


 

Tags - Akhil Bharat Varshiya Yadav Mahasabha Samman Samaroh Social Harmony Social Commitment Community Development