logo

जिला प्रशासन रांची की सराहनीय पहल, पद्म श्री सिमोन उरांव को ट्राइसाईकिल दिया गया

साइमन.jpg

रांची
जिला प्रशासन रांची ने एक बार फिर संवेदनशील और जनकल्याणकारी प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  मंजुनाथ भजन्त्री के निर्देश पर पद्म सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता  सिमोन उरांव को चलने-फिरने में हो रही असुविधा को देखते हुए ट्राइसाईकिल प्रदान की गई।
यह पहल उपायुक्त द्वारा आयोजित जनता दरबार के दौरान सामने आई, जब बेड़ो क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने सिमोन उरांव जी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि पद्म सिमोन उरांव को अब चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
इस जानकारी पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके पश्चात जिला प्रशासन की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए बेड़ो स्थित उरांव के आवास पर जाकर उन्हें ट्राइसाईकिल सौंपा।
इस मानवीय और संवेदनशील पहल पर सिमोन उरांव ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया।
 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News ranchi news ranchi latest news ranchi khabar