logo

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

kool.jpg

द फॉलोअप डेस्क

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, हरमू में 13 और 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य ने किया। उन्होंने बच्चों को जवाहरलाल नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की सीख दी। डायरेक्टर कुणाल कश्यप ने अपने संबोधन में अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि अनुशासन से जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों ने गीत, नृत्य और नाटक की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत नाटकों में मोबाइल के दुरुपयोग, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, एम्बुलेंस को रास्ता देने की जागरूकता, और पढ़ाई के प्रति लापरवाही जैसे विषयों को रोचक तरीके से दर्शाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य शादान आलम, डायरेक्टर कुणाल कश्यप, सेक्रेटरी अनुज हेंब्रम, हिमांशु दुबे सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags - Ascot International School Ranchi Children's Day