logo

हजारीबाग : टाटीझरिया बेनी पुल के पास बाइक और हाइवा के बीच टक्कर, 1 की मौत 1 घायल

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबाग टाटीझरिया थाना क्षेत्र के एनएच-522 बेनी पुल के पास शनिवार शाम 5 बजे सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटीझरिया से विष्णुगढ़ की ओर जाने के दौरान टीवीएस राइडर बाइक संख्या- जेएच 02 बीयू 7378 की टक्कर उसी दिशा से जा रही एक अज्ञात हाइवा से हो गई, इसके बाद बाइक सवार अनियंत्रित होकर सामने की दिशा से आ रही हाइवा संख्या- जेएच 02 बीएन 7922 से जा टकराया। जिसमें बाइक चालक सलमान अंसारी (20 वर्ष) पिता मेराजुद्दीन अंसारी विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होबार-टंडवा निवासी की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार सलमान अंसारी का छोटा भाई सोहेल अंसारी (18 वर्ष) घायल हो गया। उसका हाथ टूट गया है और शरीर पर चोटें आई है। घायल को एएसआई रामप्रवेश राय और पुलिसकर्मियों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया। 
मृतक सलमान अंसारी के जीजा औंरा निवासी रहीम अंसारी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ किसी काम को लेकर बाइक से हजारीबाग गये हुए थे। उसके दोनों साला सलमान और सोहेल भी दूसरे बाइक से उनके साथ हजारीबाग गये हुए थे। लौटने के दौरान टाटीझरिया के बेनी पुल के पास यह हादसा हुआ। वह भी पीछे से पत्नी के साथ बाइक से आ रहे थे। घटनास्थल पर एसआई पवन कुमार, एएसआई दीपक पाल, पुलिसकर्मी, ग्रामीण झुनझुन गुप्ता, महेंद्र यादव आदि लोग राहत कार्य में जुटे हुए थे।

 

Tags - hazaribagh Accident news hazaribagh Accident updates latest news jharkhand Accident news Jharkhand Accident updates Accident updates jharkhand News latest updates latest updates in jharkhand Jharkhand latest news