logo

खुशखबरी : पंचायत सचिव पद के 1633 लोगों को सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, जानें कब

01118.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पंचायत सचिव परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। 24 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हाथों से 1633 उम्मीदवारों को रांची में नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने सभी जिला के उपायुक्त को पत्र भेज दिया है। सभी जिलों के डीसी से कहा गया है कि अनुशंसित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन 22 मई तक कर लें। वहीं, 24 मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसकी विस्तृत सूचना अलग से प्रेषित करने की बात कही गई। मालूम हो कि 2017 में ही पंचायत सचिव परीक्षा के लिए वैकेंसी निकली थी। परीक्षा देने के बाद से ही छात्र अपनी नियुक्ति की लड़ाई लड़ रहे थे। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से नियुक्ति देने का निर्देश जारी होने के बाद जेएसएससी ने इससे संबंधित मेघा सूची जारी कर दी थी। मेघा सूची जारी होने के बाद से ही छात्र इंतजार कर रहे थे कि उन्हें कब नियुक्ति पत्र मिलेगा। दूसरी ओर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पहले ही कहा था कि मई महीने में ही सभी को नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। ऐसे में नियुक्ति पत्र मिलने की सूचना पर अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानें किस जिले के कितने युवकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

गढ़वा- 74

पलामू – 107

लातेहार – 29

चतरा – 62

हजारीबाग – 117

कोडरमा – 53

गिरिडीह – 121

देवघर – 52

गोड्‌डा - 80

साहेबगंज – 58

पाकुड़ – 34

दुमका – 72

जामताड़ा – 39

धनबाद – 89

बोकारो – 152

रामगढ़ – 94

लोहरदगा – 25

गुमला – 34

रांची – 81

सिमडेगा – 22

पश्चिमी सिंहभूम – 82

सरायकेला-खरसावां – 47

पूर्वी सिंहभूम – 109

 

नोट = 1633 नियुक्तियां में 1506 नियमित नियुक्ति है जबकि 127 बैगलॉग नियुक्ति है। बैकलॉग नियुक्ति में पलामू के 23, लातेहार में 5, चतरा में 35, साहिबगंज में 23, लोहरदगा व रांची में 13-13, पूर्वी सिंहभूम में 15 नियुक्तियां है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT