द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोलकाता से रांची आने के क्रम में आज बहरागोड़ा में रुके। वहां पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुख्यमंत्री देर शाम रांची पहुंचे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मुख्यमंत्री पत्नी संग कोलकाता क्यों गए। वहां डीजीपी राजीव कुमार और कोलकाता के मेयर से किस मुद्दे पर बातचीत की।