द फॉलोअप डेस्क, रांची
Ranchi, Yogoda Satsang News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पत्नी कल्पना सोरेन के साथ बहु बाजार स्थित योगदा सत्संग आश्राम पहुंचे। वहां स्वामी ईश्वरानंद एवं स्वामी निर्मलानंद से मुलाकात और बातचीत की। आश्रम परिसर स्थित स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर का परिभ्रमण किया। फोटो व पुस्तक गैलरी का अवलोकन भी। मुख्यमंत्री ने श्री श्री परमहंस योगानन्द का कक्ष, फोटो एवं पुस्तक गैलरी का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। यहां परमहंस योगानन्द एवं उनके कुछ मुख्य शिष्यों द्वारा रचित पुस्तकें, प्रकाशित संदर्भ, स्वामी जी से संबंधित जारी डाक टिकट एवं फोटोग्राफ तथा स्वामी जी द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री को संरक्षित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने लीची वेदी, स्मृति मंदिर, ध्यान मंदिर, ध्यान करने हेतु उद्यान व आश्रम परिसर का भ्रमण कर वहां के संबंध में जानकारी ली।
