logo

नितिन गडकरी के कार्यक्रम में जाने से मंत्री मिथिलेश ने किया इंकार, कहा- सीएम का हुआ है अपमान

0911.jpg

द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी झारखंड में विभिन्न सड़क योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। लेकिन इस कार्यक्रम को लेकर एक विवाद हो गया है। दरअसल इस कार्यक्रम में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर को जाना था। लेकिन अब वे केंद्रीय मंत्री गडकरी के साथ मंच शेयर नहीं करेंगे। इस संबंध में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में मैं नहीं जा रहा हूं। इसके पीछे का उन्होंने कारण बताया है कि केंद्र सरकार ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में योजनाओं का शिलान्यास है वहीं के सीएम को आमंत्रित नहीं किया जाना और विज्ञापन में नाम नहीं होना बेहद गंभीर मसला है। मंत्री ने बताया कि  पहले सरकार के प्रतिनिधि के रूप में मैं शामिल होने वाला था। मगर अब शामिल नहीं होंगे। बताते चलें कि गुरुवार को गडकरी झारखंड में हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं। बताते चलें कि जमशेदपुर के बाद रांची में भी उनका कार्यक्रम है। रांची में नितिन गडकरी जैनामोड़- गोला एक्सप्रेस-वे की नींव रखेंगे। यह 1008 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। जिसकी कुल लंबाई 32.49 किमी है। इसके अतिरिक्त गोला-ओरमांझी रोड की शुरुआत करेंगे। यह 1214 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है जो 27.846 किमी होगा। रामगढ़ के पटेल चौक में वीयूपी एनएच 31: 24.09 करोड़ रुपये के एक किमी रोड शुरू किया जाएगा।

इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

बालूमाथ चंदवा- गोमिया मार्ग का निर्माण- एन एच-99, लंबाई-38 किमी., लागत- 114 करोड़

चतरा- सिमरिया- बिरहु मार्ग का निर्माण- एन एच-100, लंबाई- 48 किमी, लागत- 48 करोड़

पटेल चौक रामगढ़ में अंडरपास का निर्माण एन एच-33, लंबाई-01 किमी, लागत- 24करोड़

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

वाराणसी-रांची इकोनामिक कॉरिडोर के तहत बनने वाले कुरु से उदयपुरा फोरलेन - एनएच 75, लंबाई 39 किलोमीटर, लागत 1423 करोड़

वाराणसी- रांची इकोनामिक कॉरिडोर के खजूरी से विढमगंज तक फोरलेन का निर्माण- NH-75, लंबाई 41 किलोमीटर, लागत 1232 करोड़

वाराणसी- रांची इकोनामिक कॉरिडोर के उदयपुरा से भोग तक फोरलेन का निर्माण - NH-75, लंबाई 50 किलोमीटर, लागत 1437 करोड़

वाराणसी- रांची इकोनामिक कॉरिडोर के तहत बनने वाले भोगू से शंखा तक फोरलेन - NH-75, लंबाई 49 किलोमीटर, लागत 1391 करोड़

चतरा बाईपास निर्माण - NH-22, लंबाई 14 किलोमीटर, लागत 235 करोड़

मोहम्मदगंज- हैदरनगर वाया पनसा अघोरी रानी देवा सड़क का निर्माण लंबाई 17 किलोमीटर, लागत 62 करोड़

लामटा-गोनिया 2 लेन पेब्ड शोल्डर का निर्माण- एनएच 99, लंबाई 18 किलोमीटर, लागत 98 करोड़

चैनपुर से महुआडांड़ मार्ग टू लेन सड़क- एमडीआर-36, लंबाई 12 किलोमीटर, लागत 59 करोड़

देवलटांड़ स्थित भगवान आदित्यनाथ मंदिर को NH-33 से जोड़ने वाले रोड का निर्माण

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT