logo

दिल्ली में नेशलन स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन 2026 का सीएम ने किया शुभारंभ

del1.jpg


द फॉलोअप, रांची
नयी दिल्ली के ताज होटल में आज मुख्यमंत्री ने नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन 2026 का शुभारंभ किया। इस कंसल्टेशन का उद्देश्य झारखंड में एआई, डिजिलट गवर्नेंस, पर्यटन और उद्योग के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना है। साथ ही झारखंड में एआई और डिजिलट गवर्नेंस का प्रयोग कर शासन-प्रशासन में पारदर्शिता लाना तथा विकास के काम को गति देना है। दो दिवसीय कंसल्टेशन में देश के दिग्गज आईटी कंपनियों के प्रमुख भी इसमें शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर आज मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह समेत कई अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


इस शुभ अवसर पर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की दूरदर्शी सोच का सुंदर संगम देखने को मिला। Vision 2050 को केंद्र में रखकर आयोजित यह दो दिवसीय परामर्श झारखंड को निवेश, AI, डिजिटल गवर्नेंस, उद्योग, पर्यटन और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। एक नई सोच, नई ऊर्जा और नए अवसरों के साथ—झारखंड भविष्य की ओर आत्मविश्वास से बढ़ रहा है।

Tags - Jharkhand Delhi Stakeholder Consultation CM Hemant Soren Inauguration AI IT